(Fauzi Poster Release/ Image Credit: actorprabhas instagram)
मुंबई: Fauzi Poster Release: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। पीरियड ड्रामा और एक्शन-थ्रिलर के तौर पर बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रभास के दमदार और इंटेंस लुक वाला नया पोस्टर (Fauzi Poster Release) भी जारी किया गया है।
फिल्म ‘फौजी’ की घोषणा करीब एक साल पहले की गई थी। इस फिल्म में साल 1940 के ब्रिटिश शासनकाल की पृष्ठभूमि पर एक बहादुर फौजी की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में प्रभास एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिसमें देशभक्ति, संघर्ष और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। नए पोस्टर में प्रभास का गंभीर और खतरनाक लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
मेकर्स ने जानकारी दी है कि प्रभास स्टारर ‘फौजी’ 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज (Fauzi Poster Release) होगी। फिल्म का निर्माण बड़े बैनर मैथरी मूवी मेकर्स और टी-सीरीज के तहत किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर साउथ डायरेक्टर हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, इमानवी, अनुपम खेर और राजेश शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
‘फौजी’ का नया पोस्टर (Fauzi Poster Release) सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। प्रभास के नए अवतार को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं और फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं।