जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा के लिए आधार शिविर का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा के लिए आधार शिविर का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा के लिए आधार शिविर का दौरा किया
Modified Date: June 13, 2023 / 10:57 pm IST
Published Date: June 13, 2023 10:57 pm IST

श्रीनगर, 13 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को पहलगाम का दौरा किया और एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले व्यवस्थाओं और जारी कार्यों की समीक्षा की।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने नुनवान और चंदनवाड़ी आधार शिविरों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और जारी कार्यों और साजो सामान, आवास, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की जो तीर्थयात्रियों को मुहैया कराई जाएंगी।

इसके बाद, एक बैठक हुई जिसमें कृषि उत्पादन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, लोक निर्माण (आरएंडबी) के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ मनदीप कुमार भंडारी, कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) विजय कुमार और कश्मीर के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधूड़ी शामिल हुए।

एलजी ने सभी संबंधित विभागों की ओर की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की जिसमें यात्रा मार्ग के सभी खंडों से बर्फ हटाना, प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती, हेलीपैड संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं, पारगमन शिविरों में पानी और बिजली की आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्था शामिल हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों, यात्रा मार्गों और यात्रा आधार शिविरों में तीर्थयात्रियों के लिए सभी आवश्यक सेवाएं सुलभ बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा, “हमें पिछले साल की चुनौतियों से सीखना चाहिए और उसके अनुसार व्यापक उपाय करने चाहिए। सभी संबंधित विभागों, सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य हितधारकों को सुचारू तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था करने के वास्ते करीबी समन्वय में काम करना चाहिए।”

भाषा नोमान धीरज

धीरज


लेखक के बारे में