जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी के फरार होने के मामले में छापे मारे
जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी के फरार होने के मामले में छापे मारे
श्रीनगर, 10 सितंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने एक आतंकवादी के फरार होने के मामले में बुधवार को अनंतनाग और पुलवामा जिलों में छापेमारी की।
एक अधिकारी ने बताया कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी अमीन बाबा के भागने की एसआईए जांच के तहत पुलवामा जिले के अवंतीपुरा क्षेत्र और अनंतनाग के बिजबेहरा क्षेत्र में तलाशी ली गई।
बाबा 2005 में वाघा-अटारी सीमा से पाकिस्तान भाग गया था।
उसे सरकार ने पिछले साल दिसंबर में भगोड़ा अपराधी घोषित किया था।
भाषा
गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


