जम्मू में रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अधिकारी गिरफ्तार

जम्मू में रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अधिकारी गिरफ्तार

जम्मू में रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का अधिकारी गिरफ्तार
Modified Date: August 17, 2026 / 04:54 pm IST
Published Date: August 17, 2026 4:54 pm IST

जम्मू, 17 अगस्त (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां रिश्वत मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, “केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत मामले में जम्मू के थाना जानीपुर में तैनात उपनिरीक्षक दानिश हबीब को गिरफ्तार किया है। वह 2024 बैच के अधिकारी हैं।”

सीबीआई ने कहा कि आरोपी ने वैवाहिक विवाद को लेकर शिकायतकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए उससे कथित तौर पर 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एजेंसी ने बताया कि बातचीत के बाद आरोपी शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये लेने पर सहमत हो गया।

सीबीआई ने 16 अगस्त को मामला दर्ज किया और उसी दिन जाल बिछाया। एजेंसी ने बताया कि पुलिस अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ा गया।

एजेंसी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में