जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पिस्तौल और अन्य सामान जब्त

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, पिस्तौल और अन्य सामान जब्त

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 11:14 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 11:14 PM IST

जम्मू, 21 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के एक सुदूर गांव में सेना ने शनिवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक पिस्तौल व अन्य सामान जब्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि यह ठिकाना एक प्राकृतिक गुफा के अंदर बनाया गया था और हरि बुद्धा बाउल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान इसका पता चला।

गुफा जैसी संरचनाओं सहित संदिग्ध स्थानों की व्यवस्थित तलाशी के दौरान, सेना के जवानों को आतंकियों का ठिकाना मिला और उन्होंने वहां से कपड़े और खाने-पीने की चीजें बरामद कीं।

सेना ने कहा, ‘यह अभियान क्षेत्र की निरंतर निगरानी और सक्रिय नियंत्रण की पुष्टि करता है।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव