IAS Transfer News: एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इन जिलों के DC, एक साथ 20 IAS अफसर इधर से उधर

Ads

एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इन जिलों के DC, Jammu Kashmir IAS Transfer Latest News, Read Full News

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 12:00 AM IST

IAS Transfer News || Image- Symbolic (CANVA)

श्रीनगर। Jammu Kashmir IAS Transfer जम्मू और कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 22 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में प्रमुख विभागों के साथ-साथ कई जिलों के जिला उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस अश्विनी कुमार को पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल कमिश्नर (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें माइनिंग डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आशीष चंद्र वर्मा टूरिज्म डिपार्टमेंट के फाइनेंशियल कमिश्नर बने रहेंगे और उनके पास एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का अतिरिक्त चार्ज भी रहेगा।

Jammu Kashmir IAS Transfer शैलेंद्र कुमार को फाइनेंस डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल कमिश्नर (ACS) नियुक्त किया गया है। आर एलिस वाज़ को प्लानिंग, डेवलपमेंट एंड मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट का कमिश्नर/सेक्रेटरी बनाया गया है, साथ ही इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यशा मुद्गल को कोऑपरेटिव्स डिपार्टमेंट का कमिश्नर/सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के डीसी बदले

  • अतहर आमिर उल शफी खान – बडगाम
  • कुमार अभिषेक – रियासी
  • डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट – अनंतनाग
  • मिंगा शेरपा – उधमपुर
  • सईद फखरुद्दीन हामिद – बारामूला
  • शहजाद आलम – कुलगाम
  • श्री कृष्ण लाल (जेकेएएस) – डोडा

इन्हे भी पढ़ें:-