Betul Prisoner Suicide Attempted Case/ Image Source : SCREENGRAB
संवाददाता जुम्मन कुरैशी की रिपोर्ट…
UP Suicide News: कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या कर ली है। पांचो के शव घर के अंदर मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पांच लोगों की (UP Suicide News) आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पांचो शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी के साथ पुलिस की टीम आस-पास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
बताया जा रहा है कि ये घर सत्येंद्र उर्फ फौजी का था, जिसमें वह अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहता था। शनिवार देर शाम सत्येंद्र उर्फ फौजी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था, जबकि पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड पर स्थित सत्येंद्र उर्फ फौजी का घर तीन दिन से बंद था। न घर के अंदर से किसी प्रकार की आवाज आ रही थी और न ही किसी की आवाजाही थी। (UP Suicide News) तीन दिन तक पड़ोसियों का ध्यान भी नहीं गया।
UP Suicide News: जब शनिवार शाम को घर के अंदर से पति-पत्नी और बच्चों की आवाज सुनाई नहीं दी तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का मेन गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया।अंदर के कमरे में जाकर देखा तो नजारा हैरान कर देने वाला था।
पुलिस के अनुसार, सत्येंद्र उर्फ़ फौजी का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसकी पत्नी (UP Suicide News) और तीनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थें। पुलिस ने आनन-फानन में कमरे में को सील कर दिया और जांच-पड़ताल में जुट गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में DM-SP सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। SP ने FSL टीम को भी बुलाया. FSL टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इन्हे भी पढ़ें:-