जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस थाने पर किया हमला, पुलिस का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस थाने पर किया हमला, पुलिस का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस थाने पर किया हमला, पुलिस का जवान शहीद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 30, 2018 8:03 am IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार सुबह आतंकियों ने एक पुलिस स्‍टेशन पर हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया हमले के बाद आतंकवादी फरार हो गए। सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी इसी इलाके में छिपे हुए हैं। 

आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल घर-घर तलाशी ले रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आतंवादियों ने पुलिस स्‍टेशन पर चारों से तरफ से हमला किया। इसके बाद वे शहीद पुलिसकर्मी की राइफल लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी एफआईआर दर्ज कराने के नाम पर पुलिस थाने में घुसे थे। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बड़ी संख्‍या में आतंकवादी सक्रिय हैं। यहां अक्‍सर हमले होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी अधिकारी ने चुराया कुवैती अधिकारी का वॉलिट, हुए कैमरे में कैद

गौरतलब है कि गुरुवार को चार अलग-अलग अभियान में एक सैनिक शहीद हो गया था और हिज्‍बुल मुजाहिदीन तथा लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी मारे गए थे। इन अभियानों में कुल मिला कर छह लोग मारे गए थे। अनंतनाग जिले के काजीगुंड में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तड़के घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में