Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा एक्शन! आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, लाखों की बरामदगी… अब सुप्रीम कोर्ट में अगला बड़ा फैसला

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंदा घोटाला मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये बरामद किए हैं। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा एक्शन! आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, लाखों की बरामदगी… अब सुप्रीम कोर्ट में अगला बड़ा फैसला

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam / credit : FILE


Reported By: Apurva Pathak,
Modified Date: June 28, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: June 28, 2026 10:09 am IST
HIGHLIGHTS
  • 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी।
  • छापों के दौरान नकदी बरामद होने की जानकारी।
  • एक आरोपी के घर पर ताला मिलने की सूचना।

अयोध्या : Ayodhya Ram Mandir Donation Scamअयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी और चंदा घोटाला मामले में पुलिस और कानूनी स्तर पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। एक तरफ जहां पुलिस ने इस मामले में नामजद 8 आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर भारी मात्रा में कैश बरामद किया है, वहीं दूसरी तरफ पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां कल इस पर अहम सुनवाई होने वाली है।

पुलिस ने किया 79.85 लाख रुपये नकद बरामद

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam Cash Seized मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस घोटाले में शामिल 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने रामशंकर यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और कमलेश पांडे के ठिकानों पर तलाशी ली। पुलिस को आरोपियों के घरों से कुल 79.85 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

मनीष यादव के घर तला बंद

वहीं, आरोपी मनीष यादव जो टीनू यादव का भतीजा बताया जाता है उसके घर पर कल से ही ताला बंद है। पुलिस को मनीष से 2 लाख रुपये रिकवर हुए हैं, लेकिन उसके घर पर ताला होने और पड़ोसियों से सहयोग न मिलने के कारण पुलिस कड़ी मशक्कत के साथ ताला खुलवाने का प्रयास कर रही है।

Ram Mandir Scam Supreme Court Hearing कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

इस प्रशासनिक कार्रवाई के बीच, यह मामला दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच चुका है। अधिवक्ता अजय कुमार राय ने कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें राम मंदिर चढ़ावे की पूरी जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई की निगरानी में एसआईटी (SIT) जांच कराने की मांग की गई है। इस याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तय की गई है।

ये भी पढ़ें : 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.