जम्मू-कश्मीर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 2 आतंकी, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: November 6, 2018 8:05 am IST

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकी मार गिराए हैं। इसके साथ ही शोपियां की साफनगरी में चलाया गया सर्च ऑपरेशन भी खत्म हो गया है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त इदरीस सुल्तान और आमिर हुसैन रैदर के रूप में हुई है। दोनों आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे थे। जबकि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में राष्ट्रीय राइफल्स ने यहां बाकूरा इलाके में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया था। आतंकी की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सेना ने एसओजी के जवानों के साथ मिलकर बाकूरा इलाके में आतंकियों की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान भी चलाया था।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस की चुनावी दिवाली, 5 में से 4 सीटों पर मिली जीत 

हाल ही में पुलवामा के त्राल में भी सेना ने एक आतंकी को मारा थाइस आतंकी के पास से सेना ने एक एम-4 राइफल बरामद की थी। इस आतंकी के पाकिस्तान प्रशिक्षित स्नाइपर होने की आशंका जताई गई थी।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में