Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक

Jammu Kashmir Viral Flood Video: आधी रात आई बाढ़ ने मचाई तबाही, खिलौने की तरह बह गईं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा पर रोक /image: AI Generated

Modified Date: July 19, 2026 / 10:13 am IST
Published Date: July 19, 2026 10:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजौरी में रात 3 बजे आई बाढ़ में 200 से ज्यादा गाड़ियां बह गईं
  • न्यू बस स्टैंड बेला का बड़ा हिस्सा पानी में डूबा, वायरल वीडियो ने चौंकाया
  • भारी बारिश के चलते अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

राजौरी। Jammu Kashmir Viral Flood Video: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने तबाही मचा दिया है, बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राजौरी, अनंतनाग, उधमपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

200 से ज्यादा गाड़ियां बह गई

जम्मू-कश्मीर में अति से भारी बारिश के बीच राजौरी से एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल है। यहां कल रात 3 बजे भारी बारिश के बाद बाढ़ आई। जिससे नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भरने से सैकड़ों गाड़ियां खिलौने की तरह बह गईं। एक शख्स ने बताया कि यहां 200 या 250 से ज्यादा गाड़ियां बाढ़ के पानी में बह गई हैं, सिर्फ 40-50 ही गाड़ियां बची है, जो ख़राब हो गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बस स्टैंड में खड़ी गाड़ियां पलभर में ही जल में समां जाते है और बस स्टैंड का तो कोई नामो-निशान ही नहीं बचता है। राजौरी के कई निचले इलाकों में पानी भरने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वायरल वीडियो देख दहल जाएंगे

Jammu Kashmir Viral Flood Video वहीं भारी बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताया जा रहा है कि बाढ़ और खराब मौसम की वजह से श्री अमरनाथ यात्रा और श्री माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.