रामबन में मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद, कई वाहन फंसे

रामबन में मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद, कई वाहन फंसे

रामबन में मिट्टी धंसने, पत्थर गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद, कई वाहन फंसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: July 28, 2022 10:20 am IST

बनिहाल/जम्मू, 28 जुलाई (भाषा) रामबन जिले में बुधवार को सुबह से मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ, जिससे आज बृहस्पतिवार को भी कई वाहन वहां फंसे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कैफेटेरिया मूर और पंटियाल इलाकों में पत्थर गिरे, जिससे मेहार पर कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाला यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।

यातायात पुलिस के परामर्श के अनुसार, लोगों को मार्ग संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल होने तक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रा ना करने का सुझाव दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से कश्मीर जाने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को फिलहाल चंद्रकूट यात्रा निवास में रोका गया है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में