Jantar Mantar Protest News: जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल, संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण, देखें वीडियो
Jantar Mantar Protest News: जंतर-मंतर पर बढ़ा बवाल, संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण, देखें वीडियो
Jantar Mantar Protest News | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Jantar Mantar Protest News कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा हो गया है। जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर कंट्रोल करने के लिए लाठियां भांजते नजर आए। वही दूसरी ओर संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है।
ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम अलर्ट है। उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से निकाले जा रहे विरोध मार्च के मद्देनजर उठाया गया है।
#WATCH | Delhi | Protesters gathered for CJP’s protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control pic.twitter.com/gijaCjJksW
— ANI (@ANI) July 20, 2026
चंद्रशेखर और महुआ मौजूद
आपको बता दें कि आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और TMC सांसद महुआ मोइत्रा CJP के विरोध मार्च वाली जगह पर मौजूद हैं। CJP के विरोध मार्च के लिए इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों की जंतर-मंतर पर RPF कर्मियों से झड़प हो गई, भीड़ को काबू करने के लिए RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।
#WATCH | Delhi: Azad Samaj Party-Kanshiram President and MP, Chandrashekhar Azad and TMC MP Mahua Moitra at the CJP’s protest march site.
Protesters gathered for CJP’s protest march clash with RPF personnel at Jantar Mantar; RPF personnel & police use lathis for crowd control. pic.twitter.com/UpZDIcbD5O
— ANI (@ANI) July 20, 2026
इन्हें भी पढें:-
- FIFA World Cup 2026 Final Highlights: मेस्सी का सपना टूटा, अर्जेंटीना को हराकर बना विश्व चैम्पियन बना स्पेन, ये दिग्गज रहा मैच का हीरो
- IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान

Facebook


