Today’s History: 20 जनवरी को आज ही के दिन महान सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जानें और क्या-क्या हुआ

Today’s History: 20 जनवरी को आज ही के दिन महान सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जानें और क्या-क्या हुआ

Today’s History: 20 जनवरी को आज ही के दिन महान सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जानें और क्या-क्या हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: January 20, 2021 6:00 am IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) फिल्म निर्माण की बात करें तो संख्या के लिहाज से भारत का दुनिया में पहला स्थान है और हर फिल्म के निर्माण में पर्दे के पीछे से सहयोग देने वालों में सिनेमेटोग्राफर का एक अहम योगदान होता है। फिल्म निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को पुरस्कृत करने के लिए वर्ष 1969 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना की गई और फिल्मी दुनिया के महान सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 का दादा साहब फाल्के पुरकार दिया गया।

ये भी पढ़ेंः KBC के जरिए अमिताभ बच्चन की सिफारिश हो गई मंजूर ! शासन ने किया आरक्षक पत्नी का ट्रांसफर, अब साथ र…

पिछली पीढ़ी के लोग वी के मूर्ति के नाम से वाकिफ होंगे। 1957 से 1962 के बीच में आई गुरुदत्त की बेहतरीन श्वेत श्याम फ़िल्मों ‘चौदहवीं का चाँद’, ‘काग़ज़ के फूल’ और ‘साहब बीवी और ग़ुलाम’ को फ़िल्माने वाले सिनेमेटोग्राफर वी के मूर्ति को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया और उन्हें 20 जनवरी 2010 को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। एक सिनेमेटोग्राफर को फिल्म जगत का यह सर्वोच्च सम्मान हासिल करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

देश दुनिया के इतिहास में 20 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1817 : कलकत्ता हिंदू कॉलेज की स्थापना। मौजूदा समय में यह प्रेजीडेंसी कॉलेज के नाम से विख्यात है।

पढ़ें- सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर बीजेपी का बड़ा पलटवार, ब…पढ़ें- सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर बीजेपी का बड़ा पलटवार, ब..

1957 : प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्रांबे (बंबई) में स्थापित देश के पहले परमाणु रिएक्टर अप्सरा का उद्घाटन किया।

1961 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने ऐतिहासिक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से कहा, ‘‘यह मत पूछो कि तुम्हारा देश तुम्हारे लिए क्या कर सकता है बल्कि यह बताओ कि तुम अपने देश के लिए क्या कर सकते हो।’’

1972 : अरूणाचल प्रदेश, जो पहले नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था, केन्द्र शासित क्षेत्र बना और मेघालय को राज्य का दर्जा दिया गया।

1981 : ईरान में बंधक संकट समाप्त। अयातुल्लाह खुमैनी ने 15 महीने से बंधक बनाए गए 52 अमेरिकियों को रिहा कर दिया।

Read More News:  ‘हिंदू’ देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का मामला, भाजपा नेताओं ने की ‘तांडव’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग

1988 : स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न ख़ान अब्दुल गफ़्फ़ार ख़ान का निधन।

2009 : बराक ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बने। वह यह पद ग्रहण करने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी थे।

2018 : नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में भारत ने लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की।

Read More News: आत्मनिर्भर MP…’आउट ऑफ द बॉक्स’! कांग्रेस ने कहा- सरकार के पास पैसे हैं नहीं और सपने आत्मनिर्भर के दिखा रहे…


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.