जवानों ने इस तरह मनाया नक्सल मोर्चे पर जीत का जश्न, देखिए वीडियो

जवानों ने इस तरह मनाया नक्सल मोर्चे पर जीत का जश्न, देखिए वीडियो

जवानों ने इस तरह मनाया नक्सल मोर्चे पर जीत का जश्न, देखिए वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 24, 2018 8:14 am IST

गढ़चिरौली अन्कॉउंटर में जवानो को मिली बड़ी सफलता के बाद सेना के जवानो में काफी ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है।जवानो में उत्साह और नई ऊर्जा का जोश आ गया है। और अब वे अपनी नक्सली अन्कॉउंटर की ख़ुशी को जश्न के तौर पर मना रहे हैं। 

 ज्ञात हो कि  गढ़चिरौली  जिले के ताड़गांव के जंगल में रविवार को 16 नक्सलियों को मार गिराने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार शाम को जिमलगाट्टा इलाके के राजाराम खंडला जंगल में 17 नक्सलियों को फिर ढेर कर दिया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार खंडला जंगल में गस्ती के लिए निकले पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने यकायक फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और तगड़ी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं। इसके बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। अब तक करीब 33 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।ऐसे में स्वाभाविक है कि जवानों की बार बार हुई शहादत का बदला महाराष्ट्र पुलिस ने ले लिया है। और इस सफलता को उन्होंने जश्न के रूप में मनाया.

web team IBC24


लेखक के बारे में