कोच्चि में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी

Ads

कोच्चि में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी

  •  
  • Publish Date - November 16, 2020 / 02:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

कोच्चि, 16 नवंबर (भाषा) यहां के इलूर में चोरों ने आभूषण की एक दुकान से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर तक पहुंचने के लिए इमारत की दीवार में छेद किया और भूमिगत तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटा।

उन्होंने बताया कि चोरों ने 2.9 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण और 25 किलोग्राम के चांदी के गहनों की चोरी कर ली जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि चोरी की वारदात को रविवार शाम साढ़े छह बजे से सोमवार सुबह सात बजे के बीच अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुकान और इमारत में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से अपराधियों का सुराग लगाने में देरी हो रही है।

पुलिस ने बताया कि पास की इमारत में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

भाषा धीरज वैभव

वैभव