झारखंड : भैंस से मोटरसाइकिल टकरा जाने पर 16वर्षीय किशोर की पीटकर हत्या

झारखंड : भैंस से मोटरसाइकिल टकरा जाने पर 16वर्षीय किशोर की पीटकर हत्या

झारखंड : भैंस से मोटरसाइकिल टकरा जाने पर 16वर्षीय किशोर की पीटकर हत्या
Modified Date: October 24, 2023 / 12:56 am IST
Published Date: October 24, 2023 12:56 am IST

दुमका, 23 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के दुमका जिले में 16 वर्षीय एक किशोर की मोटरसाइकिल से भैंस को टक्कर लग जाने के बाद लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि संथाली टोला के कुरमाहाट का रहने वाला किशोर रविवार शाम फुटबॉल मैच देखकर मोटरसाइकिल से तीन दोस्तों के साथ घर लौट रहा था, तभी हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव में उसकी मोटरसाइकिल एक भैंस से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि जल्द ही मौके पर और भैंसों के साथ पहुंचे लोगों के साथ किशोर की बहस शुरू हो गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमोद नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर, भैंस के मालिक को हर्जाना देने को भी तैयार हो गया था लेकिन तभी चार लोगों ने उसपर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि किशोर को तुरंत सरियाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि घटना के समय पीड़ित के साथ मौजूद अन्य लड़के विवाद बढ़ने पर मौके से भाग गए थे।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रकरण की जांच की जा रही है।

भाषा धीरज सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में