झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को निष्क्रिय किया

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को निष्क्रिय किया

झारखंड: पूर्वी सिंहभूम में सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय के संदिग्ध बम को निष्क्रिय किया
Modified Date: March 25, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: March 25, 2026 3:59 pm IST

जमशेदपुर, 25 मार्च (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को द्वितीय विश्व युद्ध के समय के एक संदिग्ध बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

उप-मंडल अधिकारी (घाटसिला) सुनील चंद्र ने पीटीआई-भाषा को बताया ‘भारतीय सेना के जवानों ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है।’

पिछले सप्ताह बहरागोड़ा क्षेत्र में पानीपाड़ा-नागुदसाई मार्ग पर रेत की खुदाई के दौरान गैस सिलेंडर जैसा दिखने वाला 200 किलोग्राम का बम बरामद किया गया था।

एसपी (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने बताया था कि कर्नल रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में सेना के जवानों और रांची से बम निरोधक दस्ते के सदस्यों ने सोमवार को जमशेदपुर से लगभग 90 किलोमीटर दूर घटनास्थल का निरीक्षण किया था।

टीम ने ड्रोन की मदद से घटनास्थल का मानचित्रण भी किया था।

झारखंड पुलिस ने बम को निष्क्रिय करने के लिए पहले सेना से सहायता मांगी थी।

भाषा तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में