झारखंड: बोकारो में अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला
झारखंड: बोकारो में अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला
रांची, 31 जुलाई (भाषा) झारखंड के बोकारो जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात बोकारो सदर अस्पताल में हुई और मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब देर रात तक घर नहीं लौटने पर महतो की पत्नी ने अस्पताल से संपर्क किया।
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और काफी तलाश के बाद अस्पताल में महतो के कमरे का दरवाजा खोला गया।
अस्पताल के एक अधिकारी ने पुलिस के हवाले से बताया कि महतो का शव छत के पंखे से लटका मिला।
बोकारो शहर के पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया, “प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। हालांकि, हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है।”
बोकारो सदर अस्पताल के उपाधीक्षक एनपी सिंह ने बताया, “महतो के शव को उनके कमरे में लटका देख हम हैरान रह गए। वह एक अच्छे इंसान थे और हमने उन्हें कभी किसी मानसिक तनाव में नहीं देखा। किन हालात में उन्होंने आत्महत्या की, इसकी जांच की जानी चाहिए।’
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


