झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

Ads

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

  •  
  • Publish Date - April 6, 2023 / 11:47 AM IST,
    Updated On - April 6, 2023 / 11:47 AM IST

रांची, छह अप्रैल (भाषा) झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में महतो ने फेफड़े का प्रतिरोपण कराया था। स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण महतो को पिछले महीने चेन्नई ले जाया गया था। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे।

एमजीएम हेल्थकेयर के चिकित्सक अपार जिंदल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ महतो ने आज अंतिम सांस ली।’’

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा