BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

झारखंड सरकार बिना अध्ययन और शोध के बना रही नीतियां : भाजपा

झारखंड सरकार बिना अध्ययन और शोध के बना रही नीतियां : भाजपा

झारखंड सरकार बिना अध्ययन और शोध के बना रही नीतियां : भाजपा
Bhasha
Published: 14 Jun 2025 | 5:38 pmModified: 14 Jun 2025 | 5:38 pm

रांची, 14 जून (भाषा) भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार बिना उचित अध्ययन और शोध के नीतियां बना रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) के नियमों के मसौदे में कई विसंगतियां हैं, विशेष रूप से विशिष्ट जिलों के लिए निर्धारित क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं की सूची में।

मंडल ने संवाददाताओं से कहा, 'खूंटी में, मुंडारी स्थानीय बोली है, लेकिन उसे जिले की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह गढ़वा और पलामू में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी है, जिसे सूची से हटा दिया गया है, जबकि नागपुरी और कुड़ुख जैसी भाषाएं, जो सीमित क्षेत्रों में बोली जाती हैं, उन्हें सूची में शामिल किया गया है।'

उन्होंने कहा कि गोड्डा और देवघर जिलों में अंगिका व्यापक रूप से बोली जाती है, लेकिन उसे भी सूची में शामिल नहीं किया गया है। गोड्डा जिले में बोली जाने वाली एक अन्य प्रमुख भाषा कुर्माली को भी सूची से बाहर रखा गया है।

मंडल ने सवाल किया, 'मैं जानना चाहता हूं कि सरकार ने प्रत्येक जिले के लिए भाषाएं चुनने का क्या मापदंड अपनाया है?'

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर भाषा विवाद को हवा देने की कोशिश कर रही है।

मंडल ने कहा, 'राज्य की अर्थव्यवस्था 'मंईयां सम्मान योजना' पर भारी खर्च के चलते चरमराई हुई है। सरकार को अपने कर्मचारियों को वेतन देने और विकास योजनाओं को वित्तपोषित करने में मुश्किल होगी। युवाओं को रोजगार देने में असफल रही सरकार इस तरह के विवादास्पद मसौदे सामने ला रही है।'

सरकार ने हाल ही में जेटीईटी नियमों का मसौदा जारी कर जनता से सुझाव मांगे हैं।

इस पर विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह मसौदा नियम केवल प्रारंभिक कदम है।

उन्होंने कहा, 'सभी हितधारकों से सुझाव प्राप्त कर और आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ही अंतिम मसौदा तैयार किया जाएगा।'

भाषा राखी दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: झारखंड सरकार बिना अध्ययन और शोध के बना रही नीतियां : भाजपा

People also search for:BJPJharkhandjharkhand bjp
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm