झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले, एक मरीज की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले, एक मरीज की मौत

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: July 29, 2021 8:58 pm IST

रांची, 29 जुलाई (भाषा) झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के साथ कोरोना महामारी से जान गवाने वालों की संख्या 5,126 हो गयी जबकि संक्रमण के 27 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,47,049 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 3,47,049 संक्रमितों में से 3,41,686 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा, 237 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 58,148 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 27 संक्रमित पाये गये। इस दौरान, जहां रांची में केवल चार नये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये वहीं पूर्वी सिंहभूम में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

पिछले चौबीस घंटों में एक कोरोना संक्रमित की मौत पूर्वी सिंहभूम में हुई जबकि अन्य 23 जिलों में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भाषा, इन्दु, शफीक


लेखक के बारे में