झारखंड :मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

झारखंड :मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

झारखंड :मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 26, 2021 2:50 pm IST

मेदिनीनगर, 26 नवंबर (भाषा) झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से शुक्रवार को एक व्यक्ति (लगभग 44 वर्ष) की मौत हो गई।

रेलवे सूत्रों ने बताया मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। लेकिन उसकी जेब से एक पासबुक बरामद हुआ है जिसमें संतोष प्रसाद और पते के तौर पर कोशियारा लिखा हुआ है।

सूत्रों ने बताया कि नाम के आधार पर कोशियारा रेलवे स्टेशन (पलामू) और उसके आसपास के गांवों में शव के शिनाख्त कराये जाने की कोशिश हो रही है। रेलवे पुलिस ने शव को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

भाषा, संवाद, इन्दु धीरज

धीरज


लेखक के बारे में