झारखंड: बोकारो रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड: बोकारो रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड: बोकारो रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Modified Date: February 23, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: February 23, 2026 3:43 pm IST

बोकारो (झारखंड), 23 फरवरी (भाषा) झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन के बाहर दो हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे बोकारो रेलवे थाना क्षेत्र में एक ऑटो स्टैंड के पास यह वारदात हुई।

बोकारो रेल पुलिस थाने के निरीक्षक शंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘रविवार रात करीब नौ बजे हमें रेलवे स्टेशन के बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर हमने देखा कि सचिन यादव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने उस पर दो गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।’’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

निरीक्षक ने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक और हमलावर जबरन वसूली सहित कई आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

भाषा यासिर प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में