Jharkhand Paper Leak: JPSC-JSSC पेपर धांधली में बड़ा खुलासा! 15 अभ्यर्थियों से वसूले गए 1.80 करोड़, CID की जांच में सामने आई पूरी कहानी
Jharkhand Paper Leak: JPSC-JSSC पेपर धांधली में बड़ा खुलासा! 15 अभ्यर्थियों से वसूले गए 1.80 करोड़, CID की जांच में सामने आई पूरी कहानी
Jharkhand Paper Leak | Photo Credit: AI
- छात्रों से 12-12 लाख वसूले
- CID की जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
- 15 छात्रों को रटाए 65 सवाल!
रांची: Jharkhand Paper Leak झारखंड में पेपर धांधली को लेकर लगातार छात्रों को प्रदर्शन जारी है। JPSC-JSSC परीक्षा में (JPSC JSSC Paper Leak) कथित अनियमितता की जांच की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्रों का प्रदर्शन जारी है। तो वहीं दूसरी ओर परीक्षा में हुई धांधली की जांच में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। झारखंड परीक्षा धांधली की जांच सीआईडी कर रही है।
Jharkhand Paper Leak जांच में खुलासा हुआ है कि अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली की गई थी। कई अभ्यर्थियों से 12-12 लाख रुपए वसूले गए थे और सिर्फ बोकारो में अभय तिवारी सहित 15 छात्रों को पेपर रटवाया गया था और जहां छात्रों ने 12-12 लाख रुपए यानी कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए वसूले गए थे।
यह वही अभय तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी है, जिसे सीआईडी ने जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसीी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का मार्केटिंग मैनेजर है। सीआईडी को पूछताछ में उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में यह खुलासा किया है।
प्रश्न पत्र छापने के दौरान हुआ खेल
अक्षय तिवारी ने बताया कि जेएसएससी परीक्षा के बायोमीट्रिक का काम उसकी कंपनी टीडीपीएल को मिल रहा था। दर कम होने के चलते टीडीपीएल ने मना कर दिया था। इसके बाद जेएसएससी ने टीडीपीएल को डी-इंपैनल कर दिया था। इसके बाद परीक्षा कराने की जिम्मेदारी वेबेल को मिला था। इस कंपनी का मालिक मिथिलेश सिंह और सहयोगी खूंटी निवासी उमाकांत प्रमाणिक था। वेबेल को ही बायोमीट्रिक के अलावा प्रश्न पत्रों की छपाई का काम मिला था। अभय तिवारी ने दोनों से संपर्क कर परीक्षा का प्रश्न व उत्तर ले लिया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- All Schools Closed Today: आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कलेक्टर के निर्देश पर आदेश जारी, जानिए वजह
- Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: सावन के दूसरे सोमवार को मेष समेत इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी कमाई, जानें आज क्या कहते है आपके सितारे
- Vande Bharat: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने की जमकर नारेबाजी, पूर्व सीएम की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई चूक?

Facebook


