इस राज्य के शिक्षा मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, रिम्स से मेडिका ले जाया गया

इस राज्य के शिक्षा मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, रिम्स से मेडिका ले जाया गया

इस राज्य के शिक्षा मंत्री को सांस लेने में तकलीफ, रिम्स से मेडिका ले जाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: October 1, 2020 7:27 am IST

रांची, एक अक्तूबर (भाषा) कोरोना वायरस से संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता जगरनाथ महतो को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से निजी अस्पताल मेडिका में स्थानांतरित कराया गया।

उन्हें संक्रमित पाये जाने के बाद 28 सितंबर को रिम्स में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें- यात्रियों की बढ़ी मांग, अब 31 अक्टूबर तक चलेगी दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस

महतो ने ट्वीट कर 28 सितंबर को अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

रिम्स के प्रवक्ता ने बताया कि महतो को बृहस्पतिवार 11 बजे उनके अनुरोध पर मेडिका में स्थानांतरित कर दिया गया। मंत्री को बुधवार देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई थी और उनका ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था।

पढ़ें- कांग्रेस ने 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयार किए 28…

मंत्री के निजी सचिव ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो ने मेडिका में स्थानांतरित किये जाने का स्वयं अनुरोध किया था, जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह उन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया गया।

इससे पूर्व 28 सितंबर को महतो ने ट्वीट किया था, ‘‘प्रिय साथियों, कोरोना वायरस जांच में मैं संक्रमित पाया गया हूं, जिसके इलाज हेतु रिम्स में भर्ती हुआ हूं।’’

इस बीच झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की कुल संख्या 713 तक पहुंच गयी है, जबकि बृहस्पतिवार को संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 83,651 हो गयी।

पढ़ें- कृषि बिल के विरोध में कांंग्रेस विधायक दल की बैठक, …

स्वास्थ्य विभाग की बुधवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 713 तक पहुंच गयी है।

इसके अलावा, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,111 नये मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 83,651 हो गयी है।

राज्य के 83,651 संक्रमितों में से 71,342 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,596 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 713 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें- सीएम बघेल कांग्रेस विधायकों से कृषि बिल को लेकर चर्…


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.