Saraswati Shishu Mandir Holiday : प्रदेश के इस जिले में तीन दिन बंद रहेगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अचानक छुट्टी का ऐलान, जानिए क्या है बड़ी वजह?

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के अचानक निधन से शोक की लहर है। विद्यालय प्रबंध समिति ने उनकी स्मृति में तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की है।

Saraswati Shishu Mandir Holiday : प्रदेश के इस जिले में तीन दिन बंद रहेगा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, अचानक छुट्टी का ऐलान, जानिए क्या है बड़ी वजह?

Saraswati Shishu Mandir Holiday

Modified Date: August 30, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: August 30, 2026 1:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के अचानक निधन से विद्यालय में शोक की लहर
  • विद्यालय प्रबंध समिति ने सम्मान में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की
  • शोक सभा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

पूर्वी सिंहभूम : Saraswati Shishu Mandir Holiday : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम ज़िले के घाटशिला के बहरागोड़ा प्रखंड स्थित मानुषमुड़िया के ‘सरस्वती शिशु विद्या मंदिर’ के प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के अचानक निधन से पूरे विद्यालय परिवार और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सम्मान और स्मृति में विद्यालय प्रबंध समिति ने तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की है।

शोक सभा का किया आयोजन

शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव रसू भुईंया की अध्यक्षता में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंध समिति के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय प्रधानाचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय सुजल कुमार भोल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने समर्पण और कर्मठता से विद्यालय को नए शिखरों पर पहुँचाया। उनका असमय चले जाना विद्यालय और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना

इस दुखद और भावुक अवसर पर निरंजन मंडल, कोच्चि बंद, स्वप्न मन्ना, सुशील बेरा, पूर्णिमा साहू, मीनाक्षी मंडल, गौरव भोल, सुब्रत साधु, चंचल मंडल, दिनेश महतो, मुनमुन शाहा और अनूप बंध सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.