झारखंड: लापता युवती मामले में ‘डीएनए’ मिलान के लिए कंकाल के नमूने कोलकाता भेजे जाएंगे
झारखंड: लापता युवती मामले में ‘डीएनए’ मिलान के लिए कंकाल के नमूने कोलकाता भेजे जाएंगे
रांची, 16 अप्रैल (भाषा) झारखंड उच्च न्यायालय ने एक लापता युवती के मामले में बोकारो में बरामद कंकाल का नमूना जांच के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया।
पुलिस ने 12 अप्रैल को एक महिला का कंकाल और बाल बरामद किए थे। संदेह है कि यह अवशेष आठ महीने से लापता 18 वर्षीय एक युवती के हैं।
न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने पीड़िता की मां रेखा देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।
अदालत ने सीएफएसएल को दो सप्ताह के भीतर कंकाल के नमूनों का रेखा देवी और उनके पति के नमूनों के साथ ‘डीएनए’ मिलान कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है उसने पीड़िता की हत्या इसलिए की क्योंकि पीड़िता का उससे प्रेम संबंध था और वह उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी।
महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने पिंड्राजोरा थाना के 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पीठ ने टिप्पणी की कि मामले के प्रभारी रहे अधिकारियों को भी निलंबित किया जाना चाहिए था।
भाषा प्रचेता खारी
खारी

Facebook


