झारखंड: रामगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत

झारखंड: रामगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत

झारखंड: रामगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत
Modified Date: April 3, 2026 / 01:07 pm IST
Published Date: April 3, 2026 1:07 pm IST

रामगढ़, तीन अप्रैल (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में जंगली हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति सहित तीन लोगों की कुचल जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं गोला पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर हुईं। एक घटना बांदा गांव में हुई, जहां दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना मुरपा गांव में हुई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को जंगली हाथियों ने कुचलकर मार डाला।

गोला पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर जंगली हाथियों के हमले में तीन लोग मारे गए। तीनों पुरुष थे। मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।’

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान पटरातु के तलतंद निवासी धीरज कुमार (26), मुरपा गांव के जुगल भुइयां (30) और मुरपा गांव के समदेव साव (73) के रूप में हुई है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में