झारखंड : तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार जब्त

झारखंड : तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार जब्त

झारखंड : तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार जब्त
Modified Date: August 26, 2024 / 05:42 pm IST
Published Date: August 26, 2024 5:42 pm IST

मेदिनीनगर, 26 अगस्त (भाषा) प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) से अलग हुए गुट प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन सदस्यों को झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से राइफल, पिस्तौल, छह कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों नक्सलियों को रविवार शाम को सरबरवा पुलिस थाना क्षेत्र के चेतमा गांव के नजदीक उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे रंगदारी वसूलने के लिए तुम्बागढ़ जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान विजय पासवान (31), अशोक कुमार यादव (34) और अखिलेश कुमार (38) के तौर पर की गई है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में