झारखंड: गुमला में तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से 70 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटे

झारखंड: गुमला में तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से 70 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटे

झारखंड: गुमला में तीन बदमाशों ने एक कारोबारी से 70 लाख रुपये के सोने के आभूषण लूटे
Modified Date: April 28, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: April 28, 2026 5:40 pm IST

रांची, 28 अप्रैल (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में तीन अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर एक व्यापारी से 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 500 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार शाम को पुटो रोड पर घाघरा पुलिस थाने से लगभग 330 मीटर की दूरी पर घटी, जब व्यवसायी अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था।

घाघरा पुलिस थाना प्रभारी अधिकारी मोहन कुमार सिंह ने बताया, “तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने पीड़ित से 70 लाख रुपये से अधिक कीमत के 500 ग्राम सोने के आभूषण और 50,000 रुपये नकद लूट लिए। बदमाश दो-तीन मोटरसाइकिलों पर सवार थे और लूटपाट के दौरान उन्होंने गोलीबारी भी की। अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा तान्या पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में