झारखंड : लोहरदगा में ट्रक और स्कूटर की टक्कर में तीन भाई-बहनों की मौत

Ads

झारखंड : लोहरदगा में ट्रक और स्कूटर की टक्कर में तीन भाई-बहनों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 07:00 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 07:00 PM IST

लोहरदगा, 20 जून (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में एक ट्रक की स्कूटर से भिड़ंत की घटना में तीन भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा शुक्रवार रात लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग पर मिशन चौक के पास हुआ, जब वे एक विवाह समारोह में जा रहे थे।

लोहरदगा पुलिस थाने के प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया, ‘दो बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 25 वर्षीय भाई रोहित कुमार साहू की रिम्स रांची ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वे बरवाटोली गांव के रहने वाले थे।’

उन्होंने बताया कि ट्रक सेन्हा से लोहरदगा की ओर जा रहा था, जबकि तीनों स्कूटर सवार विपरीत दिशा में जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसका चालक फरार है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पीड़ितों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप