चाईबासा, 26 जून (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आकाशीय बिजली गिरने से फुटबॉल खेल रहे दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल राज समद (32) और पोंडेराम समद (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों को पड़ोसी सराइकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम टोकलो इलाके में कुछ युवक फुटबॉल खेल रहे थे, तभी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। उसने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो लोगों को पास के एक स्कूल परिसर में ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
टोकलो थाना के प्रभारी अंकित कुमार ने दो दिन पहले हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
भाषा धीरज अविनाश
अविनाश