जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं, सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें मिलीं, सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 12:02 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 12:02 PM IST

मेंढर/जम्मू, 22 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में मंगलवार को तीन जंग लगी बारूदी सुरंगें बरामद की गईं, जिन्हें बाद में सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने सीमा से सटे गांव धराना बसोनी के पास फागवाड़ी गली इलाके में कुछ काम के दौरान इन बारूदी सुरंगों को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सेना के बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी नुकसान के सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठ रोधी रणनीति के तहत सेना संभावित घुसपैठ मार्गों को बंद करने के लिए बारूदी सुरंगों का इस्तेमाल करती है और कभी-कभी बारिश के कारण ये विस्फोटक उपकरण अपने स्थान से हट जाते हैं।

भाषा Intern मनीषा

मनीषा