झारखंड: चतरा में तालाब में डूबने से महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

Ads

झारखंड: चतरा में तालाब में डूबने से महिला और उसकी दो बेटियों की मौत

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 09:46 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 09:46 PM IST

चतरा, 19 अप्रैल (भाषा) झारखंड के चतरा जिले में रविवार को 35 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

घटना सदर थाना क्षेत्र के बोजाया गांव में शाम करीब चार बजे उस समय हुई, जब परवा देवी अपनी दो बेटियों के साथ कपड़े धोने तालाब पर गई थीं।

सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “परवा की छोटी बेटी गहरे पानी में फिसलकर डूब गई। इसके बाद महिला और उसकी बड़ी बेटी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी डूब गईं। ”

उन्होंने बताया कि शवों को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चतरा के अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जहूर आलम ने बताया कि जिला आपदा राहत कोष (डीडीआरएफ) के तहत परिवार को प्रत्येक मृतक के लिए चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप