झारखंड: दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, सात घायल

झारखंड: दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, सात घायल

झारखंड: दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, सात घायल
Modified Date: April 14, 2026 / 09:48 pm IST
Published Date: April 14, 2026 9:48 pm IST

सरायकेला (झारखंड), 14 अप्रैल (भाषा) झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मंगलवार को चौका थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 33 पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना टाटा-रांची राजमार्ग पर एक एसयूवी और एक सेडान कार के बीच टक्कर होने से हुई।

हादसे में सेडान कार में सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें जमशेदपुर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवाजाही सामान्य कराई।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में