Jija Sali Run Sex Racket. Image Source- IBC24
हरिद्वार। Jija Sali Run Sex Racket शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। टीम ने हृदय विहार कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान पर छापेमारी कर दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक युवती को भी मुक्त कराया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान, सोफियान और एक महिला के रूप में हुई है। इनमें इरफान और महिला रिश्ते में जीजा-साली बताए जा रहे हैं। मौके से चार मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये नकद और एक कार भी बरामद की गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की। सूचना थी कि हृदय विहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
Jija Sali Run Sex Racket पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों से संपर्क करते थे और उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल कर ग्राहकों से पैसा वसूलते थे। पुलिस ने बताया कि मौके से मुक्त कराई गई 29 वर्षीय युवती से भी आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था। उसे नौकरी का झांसा देकर कलियर से हरिद्वार बुलाया गया था। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच जारी है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-