जींद: जुलाना के आढ़ती की रोहतक में गोली मार हत्या

Ads

जींद: जुलाना के आढ़ती की रोहतक में गोली मार हत्या

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 01:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

जींद (हरियाणा), 11 मार्च (भाषा) जिले के जुलाना निवासी 50 वर्षीय आढ़ती की रोहतक में दिल्ली रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दिन-दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि अजय (50) अपने भाई विजय के साथ जुलाना में केदारनाथ सूरजभान के नाम से नई अनाज मंडी आढ़ती का काम करता था। जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना में दोनों का धर्मकांटा भी है।

उन्होंने बताया कि अजय पांच-छह साल से रोहतक में अपने परिवार के साथ संत नगर में रहता था। गेहूं एवं धान के सीजन में प्रतिदिन अजय अपनी दुकान पर आता था।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह अजय स्कूटी से सांई मंदिर जा रहा था रास्ते में खरावड़ गांव के नजदीक पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके सीने में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आइएमटी और सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीजीआई रेाहतक में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अजय के परिवर में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

भाषा सं. अर्पणा

अर्पणा