सही समय पर डीआरएस का इस्तेमाल नहीं कर पाये : अफगानिस्तान के कोच पायबस

Ads

सही समय पर डीआरएस का इस्तेमाल नहीं कर पाये : अफगानिस्तान के कोच पायबस

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 08:13 PM IST

मुल्लांपुर, सात जून (भाषा) अफगानिस्तान के मुख्य कोच रिचर्ड पायबस ने रविवार को स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में सही समय पर डीआरएस लेने पर फैसला नहीं कर पाई।

उन्होंने माना कि कई बार भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से गेंद लगने के साफ संकेत दिखने के बावजूद खिलाड़ी रिव्यू लेने को लेकर आश्वस्त नहीं थे और इसी वजह से टीम सही समय पर डीआरएस का इस्तेमाल नहीं कर पाई।

पहले दिन केएल राहुल और दूसरे दिन ऋषभ पंत की एक-एक गेंद विकेटकीपर अफसर जजई के पास गई, जिन्होंने अपील करने की जेहमत नहीं उठाई।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल के मामले में विकेटकीपर जजई की हिचकिचाहट से कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि टीवी रिप्ले में दिखा कि अजमत उमरजई ने उन्हें विकेटों के ठीक सामने लपक लिया था।

पायबस ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘हम बहुत ज्यादा अनिश्चित थे। यह स्पष्ट नहीं था। मुझे लगता है कि डीआरएस लेने में आत्मविश्वास की कमी थी। और दिन के आखिर में कप्तान के पास फैसले लेने के लिए बहुत कम समय होता है और वह फीडबैक पर निर्भर करता है। हमने बाद में इस बारे में बात की क्योंकि हम साफ तौर पर उसमें बहुत पीछे थे। और इसका हमें नुकसान हुआ। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द