हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जितिन प्रसाद, जल्द न्याय की मांग उठाई

हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जितिन प्रसाद, जल्द न्याय की मांग उठाई

हाथरस की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जितिन प्रसाद, जल्द न्याय की मांग उठाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: September 29, 2020 10:15 am IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद जान गंवाने वाली लड़की के परिवार से मंगलवार को यहां मुलाकात की और इस मामले में जल्द न्याय किए जाने की मांग की।

प्रसाद सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और लड़की के परिजनों से मिले।

इस मुलाकात के बाद प्रसाद ने कहा, ‘‘इस परिवार ने हमें अपनी व्यथा बताई। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक मामला ही दर्ज नहीं किया गया। यह बहुत जघन्य घटना है। इस मामले में जल्द न्याय होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की सरकार और दूसरी सभी सरकारों को यह प्रयास करना होगा कि इस तरह की घटनाएं आगे नहीं हों।’’

गौरतलब है कि हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

यह घटना उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भाषा हक

हक मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में