पलामू में जेजेएमपी का नक्सली गिरफ्तार
पलामू में जेजेएमपी का नक्सली गिरफ्तार
मेदिनीनगर, 13 अक्टूबर (भाषा) झारखंड में पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सक्रिय सदस्य रविंद्र पासवान उर्फ डीजीएम को बृहस्पतिवार दोपहर पचंबा गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया।
हुसैनाबाद के थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि हुसैनाबाद थाने को तीन मामले में रविंद्र पासवान की तलाश थी। यह हुसैनाबाद के अलावा हैदरनगर थाना क्षेत्र में जेजेएमपी का डर दिखाकर रंगदारी वसूलने का काम करता था।
उन्होंने बताया कि रविंद्र पासवान अपने गांव हैदरनगर के बनाही से हुसैनाबाद की तरफ जाने वाला था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।
भाषा सं इन्दु
शफीक
शफीक

Facebook


