लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के फैसले से न्याय तक पहुंच बढ़ेगी : शाह

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के फैसले से न्याय तक पहुंच बढ़ेगी : शाह

लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने के फैसले से न्याय तक पहुंच बढ़ेगी : शाह
Modified Date: August 20, 2026 / 07:26 pm IST
Published Date: August 20, 2026 7:26 pm IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की एक पीठ स्थापित करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से इस केंद्र-शासित प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच काफी बेहतर होगी।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की एक पीठ स्थापित करने का फैसला लिया है। इससे लद्दाख के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए न्याय तक पहुंच काफी बेहतर होगी, क्योंकि उन्हें कानूनी सेवाएं हासिल करने में लगने वाला समय घट जाएगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख का सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में