Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested / Image Source : FILE
श्रीनगर: Lashkar-e-Taiba Terrorists Arrested जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक खतरनाक नेटवर्क को तोड़ते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद करते हुए 3 AK-47 राइफलें, पिस्तौल और हैंड ग्रेनेड,कई इलेक्ट्रॉनिक बरामद किए है। ये आतंकी पूरे देश में सक्रिय थे और आतंकियों को भारत में छिपने के लिए फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज बनाकर देते थे।
पुलिस की जांच में पता चला है कि यह गिरोह केवल कश्मीर तक सीमित नहीं था। हरियाणा और राजस्थान से भी कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। Srinagar Terror Module Busted, ये लोग आतंकियों की पहचान छुपाने में उनकी मदद कर रहे थे। एक चौंकाने वाला खुलासा उमर उर्फ खरगोश नाम के आतंकी को लेकर हुआ है, जो 2024 में राजस्थान के जयपुर से फर्जी पासपोर्ट की मदद से विदेश भागने में कामयाब रहा।
इस पूरे ऑपरेशन में सबसे बड़ी सफलता अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा की गिरफ्तारी है। यह पाकिस्तानी आतंकी पिछले 16 साल से फरार चल रहा था।(JAMMU KASHMR POLICE NEWS ) अब्दुल्ला A+ श्रेणी का आतंकी है और उसने कश्मीर में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक स्थानीय परिवार में शादी भी की थी। उसके साथ एक और पाकिस्तानी आतंकी उस्मान भी पकड़ा गया है। इनके साथ श्रीनगर के तीन स्थानीय मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इन्हें खाना और छिपने की जगह देते थे।
इन्हे भी पढ़ें:-