Jabalpur Suicide News: आधीरात को जलती चिता में युवक ने किया ऐसा काम, सुबह नजारा देख हर किसी के उड़े होश, लोगों ने बुलाई पुलिस
Jabalpur Suicide News: जबलपुर में एक युवक ने जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
Jabalpur Suicide News/Image Credit: IBC24.in
- जबलपुर में एक युवक ने जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली।
- अस्थि लेने पहुंचे परिजनों ने युवक का अधजला शव देखा।
- पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Jabalpur Suicide News: जबलपुर: मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने जलती चिता में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना खितौला थाना क्षेत्र के हिरन नदी किनारे स्थित श्मशान घाट की है। बताया जा रहा है कि एक महिला का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद आज उसके परिजन अस्थि संचय के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान जब परिजन चिता के पास पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक अधजला शव देखा। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
मानसिक रूप से परेशान था युवक
जांच में सामने आया है कि, यह शव 27 वर्षीय युवक सिब्बू कोल का है, जो बीती रात से लापता था। (Jabalpur Suicide News) आशंका जताई जा रही है कि युवक ने देर रात जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Narmada Milk Controversy : दूध बहाना पुण्य है या पाप? IBC24 के मैनेजिंग एडिटर के सामने भिड़े शिक्षाविद और बाबा, नर्मदा तट पर मचा भारी बवाल
- Narmada River Milk Controversy: 11000 लीटर दूध से नर्मदा का अभिषेक.. 41 टन दुर्लभ जड़ी-बूटियों की आहूति, जानिए कौन हैं 21 दिनों का अनुष्ठान करने वाला बाबा शिवानंद महाराज?
- Narmada River Milk Controversy News: नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने को लेकर शुरू हुई बहस, सवालों पर भड़का बुजुर्ग, कह दिया कुछ ऐसा कि सुनने वाले भी हो गए हैरान

Facebook


