Jodhpur Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों

Ads

Jodhpur Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों Jodhpur Brother Sister Crime News

  • Reported By: Ranjan Dave

    ,
  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 03:02 PM IST

Jodhpur Brother Sister Crime News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जोधपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना!
  • मौसेरे भाई ने बहन की हत्या
  • हत्या के बाद कैलाश ने फांसी लगाई

जोधपुर: Jodhpur Crime News:  जोधपुर के यूआईटी कॉलोनी गायत्री नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना (Jodhpur Brother Sister Crime News)

Jodhpur Crime News:  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। देर रात उसके और मौसेरे भाई कैलाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है।

मौसेरे भाई ने बहन की हत्या के बाद खुद भी दी जान (Jodhpur suicide murder case)

Jodhpur Crime News:  एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके। घटना के समय पास के घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें

जोधपुर मास्टरमाइंड सुसाइड-हत्या घटना क्यों हुई?

पुलिस अभी भी घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवारिक विवाद के चलते यह दर्दनाक घटना हुई।

जोधपुर सुसाइड-हत्या मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

जोधपुर मास्टरमाइंड सुसाइड-हत्या से जुड़ी रिपोर्ट कैसे प्राप्त करें?

इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट हाउसिंग बोर्ड थाना या जोधपुर पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।