Jodhpur Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों
Jodhpur Crime News: कमरे में बंद थे भाई-बहन, पूरी रात आती रही चीखने की आवाज, सुबह ऐसी हालत में मिले दोनों Jodhpur Brother Sister Crime News
Jodhpur Brother Sister Crime News/Image Source: IBC24
- जोधपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना!
- मौसेरे भाई ने बहन की हत्या
- हत्या के बाद कैलाश ने फांसी लगाई
जोधपुर: Jodhpur Crime News: जोधपुर के यूआईटी कॉलोनी गायत्री नगर में रिश्तों को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मौसेरे भाई ने अपनी बहन की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना (Jodhpur Brother Sister Crime News)
Jodhpur Crime News: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका भगवती बीएसटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी और पाली के हॉस्टल से जोधपुर आई हुई थी। देर रात उसके और मौसेरे भाई कैलाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने लोहे की किसी भारी वस्तु से वार कर बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कैलाश पिज़्ज़ा लेकर घर आया था। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट के फटे हुए टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें जब्त कर जांच की जा रही है।
मौसेरे भाई ने बहन की हत्या के बाद खुद भी दी जान (Jodhpur suicide murder case)
Jodhpur Crime News: एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए ताकि घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके। घटना के समय पास के घर में शादी का माहौल था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ईश्वर पारीक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या तथा आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास जारी है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
यह भी पढ़ें
- ‘प्यास बुझाएं या जान बचाएं?’ छत्तीसगढ़ के इस नेशनल हाइवे के बीच खड़ा हैंडपंप! सिस्टम की लापरवाही देख उड़ जाएंगे आपके भी होश
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! मुठभेड़ में एक साथ इतने नक्सली ढेर, डेड लाइन से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता

Facebook


