CG BJP leader Fighting Video: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और नेत्री के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे से जमकर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

CG BJP leader Fighting Video: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और महिला नेत्री के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे से जमकर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

CG BJP leader Fighting Video: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और नेत्री के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे से जमकर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दो भाजपा नेताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल
  • दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
  • दुकान से सामान चोरी के मामले में एक कर्मचारी से पूछताछ के दौरान होने की बात सामने आई

This browser does not support the video element.

बिलासपुर: CG BJP leader Fighting Video जिले के रतनपुर में मंदिर गेट के पास दो भाजपा नेताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में भी घमासान मचा हुआ है। वहीं, दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में ​पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।

भाजपा नेता और महिला मंत्री के बीच हुई जमकर मारपीट

CG BJP leader Fighting Video बताया जा रहा है कि होटल व प्रसाद दुकान संचालक तुषार पटेल ने अपनी दुकान से हुए सामान की चोरी के सिलसिले में एक कर्मचारी से पूछताछ शुरू की। इस बीच दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रेहाना बेगम मौके पर पहुंचीं। तुषार का आरोप है कि रेहाना, भागवत, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए उनके परिजनों पर भी हमला किया।

पार्टी के पदाधिकारी वायरल कर रहा वीडियो

दूसरी ओर, रेहाना बेगम ने आरोप लगाया है कि राजा पटेल, ईश्वर प्रधान, मेघा और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की बाल खींचे और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पार्टी के ही पदाधिकारी अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

रतनपुर में भाजपा नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ?

विवाद की शुरुआत होटल और प्रसाद दुकान संचालक तुषार पटेल द्वारा दुकान से सामान चोरी के मामले में एक कर्मचारी से पूछताछ के दौरान होने की बात सामने आई है।

तुषार पटेल ने किस पर मारपीट का आरोप लगाया है?

तुषार पटेल ने रेहाना बेगम, भागवत, शेरू और मोन्टी पर मारपीट करने और बीच-बचाव करने आए उनके परिजनों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।

रेहाना बेगम ने क्या आरोप लगाए हैं?

रेहाना बेगम ने राजा पटेल, ईश्वर प्रधान, मेघा और राजू शर्मा पर गाली-गलौज, बाल खींचने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

क्या पुलिस ने मामला दर्ज किया है?

हां, दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

क्या मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है?

हां, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा भी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की बात सामने आई है।