Judge Aman Kumar Sharma Suicide: यहां जज ने कर ली आत्महत्या.. बंद मकान में फंदे पर लटकती हालत में मिली लाश, जानें किस कोर्ट में थे पदस्थ

Ads

Judge Aman Kumar Sharma Suicide in Delhi Safdarjung: सफदरजंग में जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध आत्महत्या, कड़कड़डूमा कोर्ट के DLSA सेक्रेटरी थे, जांच जारी।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 07:50 PM IST

Judge Aman Kumar Sharma Suicide in Delhi Safdarjung || Image- Atulkrishan FILE

HIGHLIGHTS
  • सफदरजंग स्थित घर में जज अमन कुमार शर्मा का शव फंदे पर मिला।
  • कड़कड़डूमा कोर्ट में DLSA सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत थे जज।
  • पुलिस जांच जारी, सुसाइड नोट नहीं मिला अब तक।

नई दिल्ली: एनसीआर के सफदरजंग इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहाँ एक आवास में जज अमन कुमार शर्मा की लाश बरामद की गई है। (Judge Aman Kumar Sharma Suicide) शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने घर को सील करते हुए जज के शव को बरामद कर लिया है। फ़िलहाल कोई सुसाइड नोट हाथ नहीं लगा है।

2021 से की थी न्यायिक सेवा की शुरुआत

सूत्रों के अनुसार जज अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) में सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे और ज्यूडिशियल सर्विसेज से जुड़े थे। वह 19 जून, 2021 को ज्यूडिशियल सर्विस में शामिल हुए। (Judge Aman Kumar Sharma Suicide) उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से अपनी लॉ की डिग्री पूरी की। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई क्रिमिनल और सिविल मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग कोर्ट में जज के तौर पर काम किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल

स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की

आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे

प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

Q1. जज अमन कुमार शर्मा कौन थे?

वे कड़कड़डूमा कोर्ट में DLSA सेक्रेटरी और न्यायिक सेवा अधिकारी थे।

Q2. उनकी मौत कैसे हुई?

प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

Q3. क्या कोई सुसाइड नोट मिला है?

अब तक पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।