न्यायिक अधिकारी मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त
न्यायिक अधिकारी मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) मणिपुर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर एक न्यायिक अधिकारी को शुक्रवार को नियुक्त किया गया।
कानून मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अरिबम गुणेश्वर शर्मा को मणिपुर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के मंजूर पदों की संख्या सात है, लेकिन अभी दो रिक्तियां हैं।
भाषा सुभाष दिलीप
दिलीप

Facebook


