उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायिक अधिकारी, दो अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायिक अधिकारी, दो अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में न्यायिक अधिकारी, दो अधिवक्ताओं के नाम की अनुशंसा
Modified Date: January 10, 2024 / 12:49 am IST
Published Date: January 10, 2024 12:49 am IST

नयी दिल्ली, नौ जनवरी (भाषा) प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मंगलवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति करने के लिए न्यायिक अधिकारी रामकुमार चौबे के नाम की अनुशंसा की।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की सदस्यता वाले कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए वकील दीपक खोत और पवन कुमार द्विवेदी के नामों की भी अनुशंसा की है।

एक अन्य फैसले में, कॉलेजियम ने वकील प्रणव शैलेश त्रिवेदी को गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की भी अनुशंसा की।

भाषा जोहेब धीरज

धीरज


लेखक के बारे में